रांची, जुलाई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए निपिड दिशा पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए राज्य के करीब 400 संसाधन शिक्षकों के लिए चार चरणों में तीन दिनी आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के डायट परिसर रातू में हुआ। यह कोर्स राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (निपिड) द्वारा व्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी) व यूनिसेफ के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में निपिड क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा के संकाय सदस्य डॉ वसीम अहमद, सीआरसी के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद, यूनिसेफ, झारखंड की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट प्रीति श्रीवास्तव, झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के समावेशी शिक्षा समन्वयक अरविंद ...