बोकारो, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को सेक्टर 5 स्थित आशा-लता में बोकारो महिला समिति के आगमन के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बोकारो महिला समिति की ओर से संस्थान को 100 कुर्सियां व एक पोडियम उपलब्ध कराया गया। संस्था प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे बच्चों के विकास में सहायक बताया। शंकर जायसवाल ने संस्थान के कार्यों की सराहना की व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य अतिथि बोकारो महिला समिति के अध्यक्ष शुभम रंजन ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कार्यकारी निदेशक जीके उपाध्याय, संचालक एसएन सिंह, एमएम प्रसाद, ललित मोहन, ओपी गुप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.