भभुआ, सितम्बर 7 -- बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तैयार की प्रखंडवार कार्ययोजना जांच के बाद बनेगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी व सहायक उपकरण के लिए भी होगा आकलन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांग बच्चों की पहचान, जांच और प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विशेष शिविर का आयोजन समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले इन शिविरों में विद्यालयों में नामांकित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ ऐसे बच्चों की भी जांच कराई जाएगी, जो किसी कारण से विद्यालय से बाहर हैं। विभाग का उद्देश्य पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में बच्चों की विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की...