दिव्यांग बच्चों का नामांकन पर हुई चर्चा
पलामू, जून 19 -- विश्रामपुर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड संसाधन केंद्र विश्रामपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जून से 24 जून तक चल रहे विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड क्षेत्र का कोई भी दिव्यांग बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर सर्वेक्षण कर ऐसे बच्चों की पहचान करने तथा उनके अभिभावकों को जागरूक कर विद्यालयों से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.