जमुई, जुलाई 1 -- जमुई। निज प्रतिनिधि जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नावाबांध-दिग्धी मुख्यमार्ग के बमकाली स्थान के समीप मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दिव्यांग फेरीवाले से 20 हजार रुपये नकद और उनका मोबाइल छीन लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बांका जिले के गेरुआ गांव निवासी विवेक कुमार मंडल तीन पहिया वाहन से गांव-गांव घूमकर फेरी का व्यवसाय करते हैं। तामिलानुमा सावधानियाँ

तामिलानुमा सावधानियाँ मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह सामान बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नावाबांध और बमकाली के बीच सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उनके पास रखे 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी करम टांड की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मा...