शामली, मार्च 25 -- शामली। विकास भवन में बुधवार को एक संवेदनशील पहल देखने को मिली, जब सीडीओ विनय कुमार तिवारी दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने के लिए स्वयं नीचे पहुंच गए। क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी रीनू पुत्र मदन, जो पैरों से दिव्यांग है, अपने जर्जर मकान की शिकायत लेकर विकास भवन पहुंचा था। निर्माण कार्य चलने के कारण वह सीढ़ियां नहीं चढ़ सका और नीचे ही बैठा रहा। इसकी सूचना मिलने पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी अपने कार्यालय से निकलकर स्वयं नीचे आए और फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। रीनू ने बताया कि उसका मकान काफी जर्जर हो चुका है, जिससे उसमें रहना मुश्किल हो गया है। बरसात के दौरान घर में पानी भर जाता है और छत टपकती रहती है, जिससे कभी भी मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। उसने मकान को पक्का बनवाने की मांग की। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.