शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। मिर्जापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मंझारा बढ़ऊ में सामने आए दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाले के मामले में कार्रवाई धीमी पड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शिकायत कर्ता संतराम कश्यप का आरोप है कि डीएम द्वारा 30 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने और लाभार्थियों से शत-प्रतिशत रिकवरी के आदेश दिए गए थे। इसके बाद 15 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर ने ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्रपाल वर्मा को रिकवरी के निर्देश भी जारी किए, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी न आवास की रिकवरी हो सकी और न पेंशन की। यह भी पढ़ें- राजस्व निरीक्षक पर फर्जी विरासत दर्ज करने का आरोप संतराम ने बताया कि फर्जी लाभार्थी खुलेआम कार्रवाई न होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र रिकवर...