लातेहार, मार्च 8 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के 16 लोग शिविर में पहुंचकर अपनी दिव्यांगता की जांच कराई,जिसमें अर्हता पूरा नहीं होने पर दो लोगों के जांच के बाद रिजेक्ट कर दिया गया। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम के चिकित्सक हरिओम प्रसाद‌,डॉ पवन कुमार,डॉ जयप्रकाश जयसवाल,डॉक्टर सरवन महतो,डॉ सोनाली मंजू सिंकु,पंकज दास,राजदेव मेहता,मो गालिब उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित बीडीओ सोमा उरांव ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर यह शिविर का आयोजन किया गया है। जितने लोग भी आज शिविर में जांच कराए हैं, उन्हें दिव्यांकता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएग...