दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य दीपक सिंह ने दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच और कथित फर्जीवाड़े के मामलों में कार्रवाई न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। उन्होंने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। दीपक सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि 13 अप्रैल 2026 को भेजे गए पूर्व पत्र के माध्यम से वर्ष 2005 से 2025 तक बने दिव्यांग प्रमाण पत्रों एवं यूडीआईडी कार्डों के आधार पर सरकारी नौकरियों एवं योजनाओं में संभावित फर्जीवाड़े और अनियमितताओं की जांच कराने का अनुरोध किया गया था। यह भी पढ़ें- लखीसराय : सहयोग पोर्टल की शिकायतों के निष्पादन में देरी पर नपेंगे अफसर और कर्मी, डीईओ की चेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.