संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को 53 दिव्यागों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। सभी आवेदकों का दिन में 12 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण हुआ। सभी आवेदकों का चिकित्सीय परीक्षण के बाद प्रमाण पत्र बनाने के लिए पत्रावली जमा कर ली गई हैं। प्रमाण पत्र बनने के बाद दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी कर किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजया ने बताया कि जितने भी दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आते हैं उन सभी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.