दिव्यांग पेंशन के 9,286 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा
बलरामपुर, जुलाई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इस दौरान कुल 9,286 लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया, जिसमें 99 लाभार्थी मृत पाए गए, जबकि एक व्यक्ति अपात्र मिला। विभाग ने संबंधित मामलों में नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में दिव्यांग पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान लाभार्थियों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति व अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच हुई। इस प्रक्रिया में 99 लाभार्थियों की मृत्यु की पुष्टि हुई, जबकि एक लाभार्थी निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाया गया। उन्होंने बताया कि मृत एवं अपात्र पाए गए लाभार्थियों के मामलों में नियमानुसार नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.