महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजनों के पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं से अनुदान के लिए आवेदन मांगे हैं। योजना के तहत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, डे केयर, विशेष विद्यालय, कौशल विकास और पुस्तकालय संचालन समेत सात प्रकार की परियोजनाओं पर सहायता दी जाएगी।पात्र संस्थाएं विभाग की वेबसाइट से दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन 15 मई 2026 तक विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। विभाग ने पात्र संस्थाओं से समय से आवेदन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए लगाए जाएंगे कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.