उरई, दिसम्बर 7 -- जालौन। दिव्यांग पिता को एक रिश्तेदार अपने पास रखे हुए हैं और घर नहीं आने दे रहे हैं। उन्हें लेने जाने पर रिश्तेदार धमकाता है और घर में ताला भी डाल दिया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मंगली दिव्यांग हैं और बोल भी नहीं पाते हैं। उरई में उनके एक रिश्तेदार उनके पिता को अपने पास रखे हुए हैं और उन्हें घर भी नहीं आने देते हैं। वह व उनकी बहिनें यदि पिता को लेने के लिए जाते हैं तो वह उन्हें धमकाने लगते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उसके पैतृक मकान में भी ताला डाल दिया है और उसे हड़पना चाहते हैं। ऐसे में वह दूसरे मकान में रहकर और मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस मामले में कार्रवाई की गुहार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.