दिव्यांग पार्टी ने विधायक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
कानपुर, जून 14 -- कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधायक सुरेन्द्र मैथानी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने बाहर होने पर फोन से सभी मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशासन और सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनहीन है। प्रशासन दिव्यांगजनों के लिए बने कानून दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन नहीं कर रहा है। दिव्यांग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सड़कों पर उतर कर दिव्यांगजनों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.