देहरादून, मई 10 -- देहरादून। लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल ने एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को उनकी आजीविका चलाने के लिए लोक वाद्य यंत्र भेंट किए। रविवार को क्लब के सदस्यों ने एक ढोलक और एक हुड़का तीनों भाई-बहन को आजीविका चलाने के लिए दिए। लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा ने बताया निर्मल अनुरागी, मुकेश अनुरागी और अंजली अनुरागी कोटद्वार से 37 किलोमीटर गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक गांव में रहते हैं। यहां वह विभिन्न समारोह में गीत एवं वाद्य यंत्र बजाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.