प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- बनी तेरहमील। पट्टी थाना क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने पति को ही लाठी से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बीरापुर खुर्द निवासी नायब चौरसिया दिव्यांग है। उसने आरोप लगाया है कि 15 जून की शाम लगभग पांच बजे उसकी पत्नी देवकी देवी ने ही उसे लाठी से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक वह कई वर्ष से घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा है। इसके पहले भी उसने मारापीटा था तो थाने में समझौता हुआ था। इसके बावजूद पत्नी का व्यवहार लगातार हिंसक बना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.