दिव्यांग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की लगाई गुहार
गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनसुनवाई में कांडी प्रखंड के हरिहरपुर निवासी शोभित कुमार शर्मा ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने शत-प्रतिशत दिव्यांगता के बारे में बताई और विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से अंधे हैं। कोई भी कार्य नहीं कर सकते। उन्होंने उपायुक्त से विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- दिव्यांगों के लिए पेंशन, गाय शेड /बकरी सेड, कुआं निर्माण, पत्नी के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गढ़वा अंतर्गत स्वच्छ भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.