बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गुलरिहा सिरसा निवासिनी दिव्यांग अनुराधा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर भूमि और पेड़ों को लेकर विवाद को निस्तारित कराए जाने की मांग किया है। एसपी को दिये पत्र में बताया कि डीही आबादी में उसका छप्परपोश मकान स्थित है, इस मकान के उत्तर तरफ नाली स्थित है। मकान व नाली के बीच तीन पेड़ आम का स्थित है। उत्तर तरफ चकमार्ग है, जिसे गांव के कुछ लोग जोतकर अपने खेत में मिला लिए है। गांव के लोग मिलकर चकमार्ग नाली के उत्तर के बजाय दक्षिण तरफ उसके डीही आबादी में इंटरलाकिंग लगाना चाहते हैं। लोग प्रधान से मिलकर उसकी जमीन में स्थित तीन पेड़ आम काटने का दबाव बना रहें है। पीड़ित ने पूरे मामले में मकान, जमीन व पेड़ की रक्षा के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.