बगहा, नवम्बर 26 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। सहोदरा थाना क्षेत्र के वनबैरिया गांव में पहुंची बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।शादी की खुशियों के बीच अचानक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दरअसल वनबैरिया गांव में शिकारपुर थाना के बैतापुर गांव से बारात पहुंची थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।बारात धूमधाम के साथ मंडप में आई। वरमाला के दौरान जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा, वैसे ही उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार के बाद महिलाओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई।बताया जाता है कि बैतापुर का दूल्हा शिक्षक है और एक आंख से दिव्यांग है। हालांकि दूल्हे ने चश्मा पहनकर इसे छिपाया था। दुल्हन ने वरमाला के समय ही कहा कि किसी भी हालत में विवाह नहीं करेगी। जबरदस्ती करने पर दुल्हन ने खुदकुशी की धमकी तक दे डाली। दुल्हन के इंकार के बाद दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.