दिव्यांग दूल्हे के साथ जाने से दुल्हन ने किया इनकार
जौनपुर, जून 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार की सुबह विदाई के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया जब दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग होने की बात कहकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। करीब 12 घंटे चली पंचायत में हल नहीं निकला तो बात थाने तक पहुंची। पुलिस के समझाने बुझाने पर बगैर दुल्हन के दूल्हा परिवार के साथ वापस घर गया। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सुल्तानपुर जिले के एक गांव से बरात आई थी। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। ज्यादातर बराती भोजन करने के बाद घर चले गए। मंडप में शादी की रस्म पूरी हुई। सुबह विदाई के पहले अचरधराई की रस्म पूरी हुई। दुल्हन की विदाई का समय आया तो दूल्हे को दिव्यांग होने की बात कहकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.