दिव्यांग दलित किशोरी से दुष्कर्म केस में पुलिस ने लगाई चार्जशीट
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग दलित नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी है। करीब दो माह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी, जहां एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को घर में अकेली पाकर आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव के ही साबिर अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वारदात के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने रामगंगा पुल समीप घेराबंदी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.