दिव्यांग दम्पति को शादी पर मिलेगा 35 हजार तक प्रोत्साहन
बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं। योजना में पुरुष दिव्यांग होने पर 15 हजार, महिला दिव्यांग पर 20 हजार तथा पति-पत्नी दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये मिलेंगे। गत व वर्तमान वित्तीय वर्ष में विवाहित दम्पति पात्र होंगे। 40% या अधिक दिव्यांगता, युवक की आयु 21-45 व युवती की 18-45 वर्ष होनी चाहिए। आयकरदाता अपात्र होंगे। आधार, आयु प्रमाण पत्र, संयुक्त खाता, शादी कार्ड व संयुक्त फोटो संग ऑनलाइन आवेदन कर स्वहस्ताक्षरित प्रति विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.