प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 जून को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता ईसीसी कॉलेज के पीछे स्थित नौकायन घाट पर आयोजित की जाएगी। पैरालंपिक स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ सुबह छह बजे होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर भी मिलेगा। एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पैरा दिव्यांग तैराकों, खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में सहभागिता और उपस्थिति की अपील की है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में जिला स्त...