चित्रकूट, दिसम्बर 31 -- चित्रकूट। संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप में राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले मैच में कानपुर की टीम ने मेरठ को 81 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विष्णु 54 व सलमान ने 22 रन का योगदान दिया। मेरठ के गेंदबाज रामबाबू व मूलचंद ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी मेरठ की टीम 11.5 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाज अजय 20 व मनदीप ने 14 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज जेपी चार व सरदार ने तीन विकट लिए। मैन ऑफ द मैच जेपी सिंह रहे। गुरुवार को दिव्यांग मैच गोरखपुर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...