कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में विकलांग एसोसिएशन ने दिव्यांग जोड़े का विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें उन्नाव के दिव्यांग अनिल कुमार यादव कानपुर की दिव्यांग पूजा गौड़ संग दांपत्य सूत्र में बंधे। विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कन्यादान किया। विवाह पं. सत्यकेतु शास्त्री व पं. आदित्य आर्या ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। एसोसिएशन अब तक 714 दिव्यागों का घर बसा चुकी है। उनको 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसमें डॉ.ऊषा पुरी, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, आनन्द तिवारी, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, गोमती वर्मा, सरला, पूजा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.