दिव्यांग जांच बोर्ड में पैनल के डॉक्टर नदारद, प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांग हो रहे परेशान
उरई, जून 22 -- उरई, संवाददाता । सोमवार को सीएमओ कार्यालय में लगने वाले दिव्यांग जांच बोर्ड में पैनल के डॉक्टर के नदारद रहने से प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक के मौके पर न होने से कई दिव्यांग मायूस होकर लौट जाते हैं। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को हर सोमवार सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग जांच बोर्ड द्वारा शिविर लगाया जाता है। इसमें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम पैनल में मौजूद रहती है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति वहीं लगातार देखने में आ रहा है कि पैनल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में लगाए गए दिव्यांग जांच बोर्ड में पैनल में सिर्फ जिला अस्पताल के ऑर्थो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.