इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- महेवा। ब्लॉक सभागार में आयोजित दिव्यांग जन शिविर में कुल 21 पात्र दिव्यांग जनों का उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया। इस मौके पर मौजूद डॉक्टर्स की टीम ने दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रमाण पत्रों की जांच आदि के बाद पात्रों का पंजीकरण किया। वहीं एडीओ सामाज कल्याण ने करीब दस दिव्यांग जनों की पेंशन की समस्या का समाधान किया। इस मौके पर डॉ अनुकर अंसारी ईएनटी, डॉ अभिषेक स्वर्णकार आर्थोपेडिक, रोहित शर्मा, समेकित शिक्षा से नीलेश कुमार, शालिनी पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- करछना में दिव्यांग चिन्हांकन शिविर में 103 का पंजीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.