बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में बुधवार को श्रीमती अंगूरी देवी दिव्यांग कृत्रिम अंग संस्थान में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग जनों को आवश्यक उपकरण वैशाखी,व्हील चेयर,ट्राई साइकिल व गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर संस्थान की तरफ से दिव्यांग जन, संबंधित अफसरों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीना शर्मा ने बताया कि संस्थान दिव्यांग जनों के हितों की बात करता है। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, बुलंदशहर नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, ठाकुर तुषार वच्चिस, अभिषेक गोयल, शारदा अस्पताल की टीम ने दिव्यांग जनों की समस्या सुन उनके समाधान की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.