पीलीभीत, जुलाई 31 -- पीलीभीत। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी दिव्यांगता का परीक्षण करने के लिए जिले में मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे, जो 31 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त तक लगेंगे। कैंप विकास खंड स्तर पर लगाए जाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत लगाए जाने वाले मेडिकल असेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद उनको दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता के परीक्षण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल बना दिया है, जो विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में जाकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता की जांच करेंगे। यह भी पढ़ें- Agra News: बीआरसी पर लगे शिविर में 30 दिव्यांग बच्चों...