कटिहार, सितम्बर 20 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डंडखोरा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए मूल्यांकन सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की चिकित्सकीय जांच एवं मूल्यांकन किया गया। इसका उद्देश्य दिव्यांग छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे दिव्यांग छात्र-छात्राओं की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। इस दौरान कुल 48 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 28 छात्रों का यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) कार्ड बनाया गया। यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है।शिविर में चिकित्सक डॉ...