नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बुधवार को सीबीएसई से एक याचिका पर जवाब मांगा है। इसमें डिस्कैल्कुलिया से पीड़ित विद्यार्थियों के अलावा अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों को भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लेखाशास्त्र और गणित विषयों में सामान्य कैलकुलेटर के इस्तेमाल की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने केन्द्र सरकार, सीबीएसई, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) तथा परख (राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र) को नोटिस जारी किया है। डिस्कैल्कुलिया एक तंत्रिका संबंधी समस्या होती है। यह जीवन भर रहती है। इस समस्या से पीड़ित बच्चों को नई बातें समझने व याद करने में कठिनाई आती है। सुनवाई की शुरुआत में सीबीएसई के वकील ने पीठ को बताया कि यह मामला ...