दिव्यांग छात्रों को ई-ट्राइसाइकिल के लिए 10 से लगेगा शिविर
महाराजगंज, अगस्त 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्कूल, कॉलेज और विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा देने के उद्देश्य से निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए महराजगंज जिले के सभी विकास खंडों में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चिन्हांकन एवं पात्रता सत्यापन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्रता, दिव्यांगता आदि का सत्यापन कर आवेदन कराया जाएगा। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इस संबंध में शिविर कार्यक्रम जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.
योजना का उद्देश्य दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी आवाजाही को आसान बनाना है। इन शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.