दिव्यांग छात्रों का प्रवेश शुरू
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही, मेजा दिव्यांग छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। वर्तमान सत्र के लिए अभिभावक किसी भी कार्यदिवस पर आवेदन फार्म निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार से मोबाइल नंबर 9648962827 सम्पर्क किया जा सकता है। छात्रों को फोटो, अभिभावक का आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अभिभावकों की तस्वीर आदि आवेदन के साथ लगाया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के साथ ही सामान्य छात्रों का भी प्रवेश होगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने को चलेगा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.