दिव्यांग छात्रा को मिली ट्राई साइकिल
गाजीपुर, मई 3 -- गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र में समाजसेवी दुर्गेश राय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक दिव्यांग छात्रा की मदद की। ग्राम रमवल निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रुखसाना खातून, जो दिव्यांगता के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं, को बैट्री चलित ट्राई साइकिल भेंट की गई। इस सहयोग से अब उनका विद्यालय आना-जाना आसान हो गया है, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। छात्रा के परिजनों ने दुर्गेश राय का आभार जताते हुए उन्हें जरूरतमंदों का सच्चा सहारा बताया। दुर्गेश राय ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- रेसिंग साइकिल पाकर दमक उठा चेहरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.