दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राईसाइकिल
गाजीपुर, जुलाई 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय, महाविद्यालय, पुस्तकालय एवं छात्रावास तक सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान कर शिक्षा से जोड़ना है। योजना का लाभ मरक्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया सहित अन्य पात्र दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा। लाभार्थी आयकर दाता परिवार से नहीं होनी चाहिए तथा बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन छात्राओं को पिछले पांच वर्षों में किसी अन्य स्रोत से ई-ट्राईसाइकिल मिल चुकी है, वे इस योजना के लिए पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.