दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल
बरेली, जुलाई 15 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। स्कूल जाने वाली/प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दिव्यांग छात्राओं को दिव्यांगजन विभाग निशुल्क ई-ट्राईसाइकिल देगा। हर विधानसभा में 20 छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। तीन दिनों के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो या व्यक्ति उपर्युक्त की भांति शारीरिक स्थिति में हो, उसकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ हो, संबंधित दिव्यांग छात्रा ई-ट्राइसाईकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो व सीएमओ ने उनकी दिव्यांगता प्रमाणित की हो, को प्राप्त आवेदनों की सूची से दिव्यांगता के घटते हुए क्रम में लाभान्वित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.