दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, पंजीकरण शुरू
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों (दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों) में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्राओं को प्रदान किया जाएगा, जो मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया अथवा अन्य गंभीर न्यूरो-मस्कुलर रोगों से प्रभावित हैं तथा किसी विद्यालय, महाविद्यालय अथवा शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग छात्राएं आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.