दिव्यांग छात्राओं को मिलेंगी ई-ट्राईसाइकिल
बहराइच, जुलाई 17 -- बहराइच,संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 20-20 दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल प्रदान की जाएगी।यह योजना स्कूल जाने वाली और शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं के लिए है। बताया कि ई-ट्राईसाइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय और प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने में सुविधा होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कहा कि इच्छुक छात्राएं अपने आवेदन पत्र के साथ एक फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड, आय, जाति, तहसील द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र, संस्था प्रमुख द्वारा जारी अध्ययन/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर संलग्न करें।आवेदन विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.