दिव्यांग छात्राओं को दी जाएगी ई-ट्राईसाइकिल, आदेश जारी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- दिव्यांग छात्राओं को आवागमन के सुविधा के लिए विभाग जल्द ही ई-ट्राइसाइकिल देने की तैयारी है। इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। ई-ट्राईसाइकिल देने का उद्देश्य है कि दिव्यांग छात्राएं आसानी से आवागमन कर सकें। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। सबसे पहले गरीब परिवार की छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 16 वर्ष या इससे अधिक उम्र की छात्राओं जो स्कूल जाती हैं, लाइब्रेरी या कोई प्रशिक्षण ले रही हैं उनको आवागमन की सुविधा के लिए ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। आवेदन के बाद जिले की तकनीकी समिति जांच करेगी। समिति जांच के बाद पात्र मिलने पर ट्राईसाइकिल की संस्तुति की जाएगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दिसम्बर तक पूरा कर लें विभागीय योजनाओं का लक्ष्य : नरेन्द्र डीएम की अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.