गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। पात्र दिव्यांग छात्राओं को योजना के तहत निशुल्क ई-ट्राईसाइकिल मुहैया कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए। वह किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययन कर रही हो। योजना का लाभ लेने के लिए छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...