कुशीनगर, जुलाई 17 -- कुशीनगर। जिले की स्कूल जाने वाली व शिक्षण/प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं के लिए निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल योजना शुरू की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने पात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों से से आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया सहित अन्य पात्र दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक है और जिले की स्थायी निवासी तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदिका के पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- जिले के 180 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्...