कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में तीन दिन पहले शराब ठेके के बाहर घायल अवस्था में मिले चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पनकी के जमुई गांव निवासी 36 वर्षीय दिव्यांग धर्मेंद्र गौतम इस्पात नगर स्थित एक फैक्ट्री में चौकीदार थे। परिवार में मां चंद्रा, भाई सरवन, हरिश्चंद और शशि हैं। परिजन ने बताया कि नौ अप्रैल की शाम धर्मेंद्र अपने साथी के साथ इस्पात नगर स्थित शराब के ठेके में पीने गए थे। यह भी पढ़ें- डा. मुकेश परमार, मृत हैड कांस्टेबल प्रकरण में की भी जांच समिति करेगी जांच आरोप है कि इस दौरान गश्त कर रहे डॉयल 112 के दो पुलिसकर्मी पहुंचे। जिन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें ब...