बक्सर, मार्च 19 -- युवा के लिए --- प्रतिभा इटाढ़ी निवासी दिव्यांग खिलाड़ी ने भाला फेंक में किया प्रदर्शन बिहार टीम के साथ कुल 39 खिलाड़ी प्रतियोगिता में लिए भाग चक्की/इटाढ़ी, एक संवाददाता। इटाढ़ी निवासी दिव्यांग खिलाड़ी राम प्रसाद ने राष्ट्रीय स्तर की आयोजित 24 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन कर दिया। यह प्रतियोगिता उड़िसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आगामी 19 से 21 मार्च तक होगी। इसमें देश के कुल 28 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राम प्रसाद एफ-44 वर्ग के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी हैं। उनके प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। राम प्रसाद पूर्व में आयोजित 23 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत चुके हैं...