बरेली, अगस्त 17 -- सीबीगंज स्थित खलीफा क्रिकेट अकादमी में भारतीय पैरा क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार दीनानाथ के निर्देशन में दिव्यांग टी-20 नाइट टूर्नामेंट हुआ। इस दौरान दिव्यांग रेड आर्मी ने दिव्यांग ब्लू आर्मी को 48 रन से हराया। ब्लू आर्मी के कप्तान सूर्य प्रताप मिश्रा और रेड आर्मी के कप्तान रेहान अहमद रहे। रामबाबू राजा को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर, मनेंद्र सिंह को फाइटर ऑफ द मैच और संदीप को बेस्ट बॉलर चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरन लाल लोधी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...