भागलपुर, अप्रैल 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एक वर्ष पूर्व ट्रेन हादसे में पैर गंवा चुके रामपुर खड़हरा निवासी दिव्यांग कृष्णा यादव को संत रामपाल महाराज के अनुयायियों की ओर से पक्का मकान सौंपा गया। मकान की चाबी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद कृष्णा यादव का जीवन संकट में आ गया था। जर्जर झोपड़ी, चार छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी के बीच परिवार कठिन हालात में गुजर-बसर कर रहा था। ऐसे समय में संत रामपाल महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' उनके लिए सहारा बनी। अनुयायियों ने न केवल पक्का मकान बनवाया, बल्कि आवश्यक घरेलू सामान और एक माह का राशन उपलब्ध कराया।राज्य सेवादार नागेंद्र दास ने बताया कि पिछले सात महीनों से परिवार को नियमित सहायता दी जा रही थी और आगे भी हर महीने राशन व जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...