दिव्यांग को शराबी युवक ने किया लहूलुहान
कौशाम्बी, जून 30 -- कोखराज के बालकमऊ गांव में शराबी युवक ने दिव्यांग को बेरहमी से पीट दिया। इससे दिव्यांग को चोटें आई हैं। दिव्यांग की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालकमऊ गांव निवासी शिवाकांत पुत्र शीतल प्रसाद ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह दिव्यांग है। दोनों पैर उसके खराब हो चुके हैं। 26 जून की शाम को वह बाजार से किसी तरह वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में गांव का ही विनोद कुमार पुत्र स्व. मुरली शराब के नशे में मिला। पुरानी बात को लेकर उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसको बेरहमी से पीटा। गांव के लोग आ गए तो धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.