रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने दूर-दराज से आए आमजन की समस्याओं एवं मांग पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना। तहसील स्वार के ग्राम मुडैया मुरसेना निवासी दिव्यांग अशोक ने डीएम को अवगत कराया कि शारीरिक अपंगता के कारण उन्हें आवागमन एवं दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे उनकी दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान हो सके। डीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.