दिव्यांग को बनाया प्रगणक,स्वस्थ्य शिक्षक को रिजर्व रखा गया
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर पंचायत कछवा के लिपिक पर शिक्षकों ने मानमानी जनगणना ड्यटी लगाने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्रक सौंप कर शिकायत करते हुए लिपिक के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रक में शिक्षकों में शिक्षकों का आरोप है कि लिपिक अंजनी शुक्ला ने जूनियर शिक्षकों को पर्यवेक्षक और सीनियर शिक्षक को प्रगणक के रूप में तैनाती की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के मझवा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इंद्रभूषण उपाध्याय,शिक्षक आशीष कुमार सिंह का यह भी आरोप है कि स्वस्थ्य शिक्षक को रिजर्व में रखा गया और दिव्यांग शिक्षक को प्रगणक बना दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कछवा को पत्रक सौंप कर शिक्षकों ने लिपिक की कार्यशैली की जांच कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.