दिव्यांग को पीटा, सिर नाले में डुबाने की कोशिश
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- बौधियाकलां में बुधवार की रात खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दबंगों ने एक दिव्यांग को घेर लिया। आरोपियों ने लात-घूसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने दिव्यांग का सिर पकड़कर नाले में डुबो दिया और जान से मारने की कोशिश की। मौके पर ग्रामीणों के जुटने और यूपी 112 पुलिस के पहुंचने पर पीड़ित की जान बच सकी। दिव्यांग रामपाल यादव का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत की मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रामपाल का आरोप है कि विपक्षी उसकी मेड़ को अक्सर गिरा देते हैं, जिसका विरोध करने पर उसे परेशान किया जाता है। बुधवार की रात रामपाल खेत से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी विपक्षियों ने उसके घर के सामने उसे रोक लिया। रामपाल का आरोप है कि उसको लात-घूसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.