गोरखपुर, मार्च 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम शत्रुघ्नपुर पासी टोला निवासी साहबजादी देवी ने पुलिस को प्रार्थना देकर कहा कि उनका दिव्यांग बेटा चन्दन राजभर ऊर्फ पाले गुमटी में जनरल स्टोर का दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह गांव का अर्पित पुत्र राजकपूर समान ख़रीदने आया। उसके ऊपर दुकान का पुराना बकाया था। पुराना बकाया मांगने उनके लड़के को गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी युवक अपने तांत्रिक पिता राजकपूर, माता रीता देवी, उसका भाई व मामा के साथ आकर उनके दिव्यांग पुत्र को बुरी तरह से लाठी, डंडे से पिटाई कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.